Mudra Loan Yojana: बिना गारंटी मिल रहा है ₹20 लाख तक का बिजनेस लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

अगर आप व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, फैक्ट्री लगाना चाहते हैं या अपनी दुकान, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, ट्रेडिंग या सर्विस बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार की Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana के तहत अब ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख तक का Mudra Loan बिल्कुल बिना सिक्योरिटी (Collateral) दिया जा रहा है। यानी न कोई प्रॉपर्टी गिरवी और न ही बैंक गारंटी।

यह योजना खासकर छोटे व्यापारियों, महिला उद्यमियों, नए स्टार्टअप्स और स्वरोज़गार करने वालों के लिए बनाई गई है। सबसे खास बात यह है कि लोन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अब और आसान हो चुकी है और आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

Mudra Loan तीन केटेगरी में मिलता है—
Shishu Loan: ₹50,000 तक
Kishore Loan: ₹50,000 – ₹5 लाख तक
Tarun Loan: ₹5 लाख – ₹20 लाख तक

अगर आपका बिजनेस नया है और आप शुरुआत करना चाहते हैं, तो Shishu Loan सही विकल्प है। वहीं अगर आपका बिजनेस चल रहा है और उसे आगे बढ़ाने के लिए फंड चाहिए, तो आप आसानी से Kishore या Tarun Loan ले सकते हैं।

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की— Mudra Loan Eligibility क्या है?
इसमें किसी भी भारतीय नागरिक को लोन मिल सकता है जो व्यवसाय शुरू करना चाहता है या पहले से व्यवसाय चला रहा है। इसमें महिला उद्यमियों, युवाओं और ग्रामीण व्यापारियों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

Mudra Loan Apply करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज देने होंगे जैसे—
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बिजनेस प्लान
बैंक स्टेटमेंट
पासपोर्ट साइज़ फोटो
अगर दुकान है तो GST या व्यवसाय प्रमाण पत्र

अब सवाल आता है Mudra Loan Apply Kaise Kare?
इसके लिए आप नजदीकी बैंक, ग्रमीण बैंक, SBI, PNB, Bank of Baroda, ICICI, HDFC या किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा mudra.org.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

Mudra Loan की ब्याज दर बैंक और आपके बिजनेस प्रोफाइल के हिसाब से तय होती है। सामान्य तौर पर इसकी ब्याज दर 8% से 12% तक हो सकती है, और इसके लिए किसी प्रकार की सिक्योरिटी नहीं ली जाती। बस आपका CIBIL Score और बिजनेस क्षमता सही होनी चाहिए।

लोन मिलने के बाद आपको EMI में भुगतान करना होता है, जिसकी अवधि 3 से 7 साल तक हो सकती है। अगर आप समय पर किश्त भरते हैं, तो आगे चलकर आपका Loan Limit बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर देखें तो Mudra Loan Yojana छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए एक गेम-चेंजर योजना है, खासकर उनके लिए जिन्हें बैंक लोन की शर्तें पहले बहुत मुश्किल लगती थीं।

अगर आप भी अपने बिजनेस को उड़ान देना चाहते हैं, तो Mudra Loan आपका पहला और स्मार्ट कदम हो सकता है।

Leave a Comment