अगर आपकी उम्र अभी-अभी 18 साल पूरी हुई है या आप पहले से वोटर हैं लेकिन वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो अब समय आ गया है इसे तुरंत ठीक करने का। भारत सरकार ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना दिया है। अब आपको न किसी सरकारी दफ्तर की लाइन में लगना है और न ही किसी एजेंट को पैसे देने की जरूरत है। सिर्फ आपका आधार, मोबाइल नंबर और इंटरनेट ही काफी है।
अब नई प्रोसेस के तहत मतदान अधिकार पाने के लिए आपको वोटर्स पोर्टल पर जाकर फॉर्म-6 भरना होगा। यह पूरा प्रोसेस मोबाइल से भी किया जा सकता है और सिर्फ कुछ मिनट में आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो सकता है।
आज इस आर्टिकल में हम एकदम आसान भाषा में आपको यह पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप समझा रहे हैं—जैसे कोई दोस्त आपको बताकर करा रहा हो। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और अगर जरूरी लगे तो सेव भी कर लें।
सबसे पहले आपको voter.eci.gov.in पोर्टल पर जाना है जहां से पूरा रजिस्ट्रेशन शुरू होता है। अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं तो आपको Sign Up करना होगा। इसके लिए सिर्फ आपका मोबाइल नंबर काफी है। चाहें तो ईमेल आईडी भी डाल सकते हैं लेकिन वह जरूरी नहीं है। मोबाइल नंबर डालने के बाद Captcha भरें और Continue पर क्लिक करें। अब आपको एक पासवर्ड सेट करना होगा और बस आपका अकाउंट तैयार हो जाता है।
लॉगिन करने के लिए फिर से अपना मोबाइल नंबर डालिए और OTP दर्ज कीजिए। Verification होने के बाद आपका Dashboard खुल जाएगा। अब यहां सबसे जरूरी स्टेप आता है—Form-6 पर क्लिक करना। यही फॉर्म भारत की वोटर लिस्ट में आपकी एंट्री सुनिश्चित करता है।
अब आपसे कुछ बेसिक जानकारी पूछी जाएगी जैसे आपका State, District और Constituency यानी आप किस विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। ध्यान रहे सही क्षेत्र चुनें क्योंकि यही आपके मतदान बूथ को तय करता है।
इसके बाद आता है Personal Details वाला सेक्शन। यहां आपको अपना नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों में भरना है। सिस्टम खुद ही आपका हिंदी नाम जनरेट करता है लेकिन अगर स्पेलिंग में गलती लगे तो आप स्क्रीन पर मौजूद वर्चुअल कीबोर्ड से उसे ठीक कर सकते हैं।
अब यहां आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होती है। फोटो JPG में होनी चाहिए, सफेद बैकग्राउंड के साथ और 2MB से कम साइज़ की होनी चाहिए। क्योंकि यही फोटो आगे आपके वोटर आईडी कार्ड पर छपेगी।
अब आगे आपको Relative Details भरने होते हैं जैसे पिता, माता, पति या पत्नी का नाम जो वोटर आईडी कार्ड पर संबंध के रूप में दिखेगा। अगर आप किसी Guardian के साथ रहते हैं तो उनका नाम भी दे सकते हैं।
इसके बाद आता है Contact Details वाला सेक्शन जहां आपको मोबाइल नंबर और ईमेल भरना है। यहां फिर आधार कार्ड और उसका नंबर मांगा जाएगा। अगर आपके पास आधार नहीं है तो भी आप आगे बढ़ सकते हैं लेकिन भविष्य में आधार लिंक करना जरूरी होगा।
अब Gender, Date of Birth और उस से संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करना होता है। आपके पास Birth Certificate, Aadhaar, Driving License, PAN card या 10वीं की मार्कशीट हो तो बिल्कुल ठीक रहेगा। डॉक्यूमेंट PDF या JPG में होना चाहिए और Self Attested यानी आपके सिग्नेचर के साथ।
अब present address वाला सेक्शन आता है जिसमें आपको अपना Address देना है और उसके प्रूफ के रूप में Electricity Bill, Gas Bill, Aadhaar या Bank Passbook अपलोड कर सकते हैं।
अब Declaration आता है जहां आपको बताना होता है कि आप कितने समय से उस पते पर रह रहे हैं। यहां आपको Place और Date भरकर Continue करना है।
इसके बाद Preview दिखाई देगा जिसमें आपने जो भरा है वह सब दिखेगा। अगर कुछ गलत है तो Edit कर सकते हैं। अगर सब सही है तो Esign पर क्लिक करेंगे और आधार OTP के जरिए फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
Form submit होते ही आपके पास एक Reference Number आ जाएगा जिससे आप Track Application Status में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका वोटर आईडी कार्ड मंजूर हुआ है या नहीं। Approval मिलते ही आपको EPIC Number मिलेगा और आगे चलकर आप अपना ई-वोटर कार्ड PDF में डाउनलोड कर पाएंगे।
इस पूरी प्रक्रिया में न कोई फॉर्म प्रिंट करना है, न कहीं ऑफिस जाना है और न किसी से साइन करवाना है। बस मोबाइल उठाइए, पोर्टल पर जाइए और अपना लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित कीजिए।
भारत में हर नागरिक के लिए वोट देना सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। इसलिए अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है और आपके पास अभी तक वोटर आईडी नहीं है, तो आज ही इसे बनवा लें। क्योंकि अगला चुनाव आपका इंतजार नहीं करेगा, लेकिन आपका वोट बदलाव ला सकता है।
FAQS
प्रश्न: वोटर आईडी बनाने में कितना समय लगता है?
उत्तर: सामान्यतः 15 से 45 दिन में कार्ड और EPIC नंबर जेनरेट हो जाता है।
प्रश्न: क्या बिना आधार कार्ड के वोटर आईडी बन सकता है?
उत्तर: हां, लेकिन भविष्य में आधार लिंक करना अनिवार्य होगा।
प्रश्न: क्या वोटर आईडी PDF डाउनलोड हो सकता है?
उत्तर: हां, आवेदन स्वीकृत होने के बाद आप पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न: क्या यह प्रोसेस मोबाइल से किया जा सकता है?
उत्तर: हां, यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल पर ही की जा सकती है।